जम्मू एवं कश्मीर में नई बनेंगी जेलें
जम्मू, 26 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर ेमें कैदियों की बढ़ती संख्या को दखते हुए सरकार की राज्य में अगले चार वर्षो में नई जेलें बनाने की योजना है।
जम्मू एवं कश्मीर में जुलाई 2006 से आठ नए जिले गठित होने के बाद राज्य में कुल जिलों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। सभी नए जिलों में ही ये नई जेलें बनाई जाएंगी।
महानिदेशक (जेल) अशोक भान ने कोट भलवल में कैदियों से कहा, "करागार विभाग ने 22 जिलों में प्रत्येक जगह जेल खोलने की योजना बनाई है।"
अशोक भान ने कहा कि नई जेल खोलने का प्राथमिक उद्देश्य जेल में कैदियों की बढ़ रही संख्या है।
उन्होंने कहा कि कठुवा जिले की हीरानगर जेल की क्षमता 25 से 75 कैदियों की है। इसी तरह की जेल कुपवाड़ा में जल्दी ही खोली जाएगी और इस क्षेत्र के कैदियों और बारामूला और श्रीनगर के कैदियों को यहां रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications