मेरी नजर में इस्लाम सुंदर है : आशीष चौधरी
आशीष ने कहा, "मेरे अधिकतर अच्छे दोस्त मुस्लिम हैं और उनके लिए जिहाद का अर्थ ही अलग है। मैं इसे धर्म नहीं मानता हूं। मेरी नजरों में इस्लाम सुदंर है लेकिन कुछ लोग इसे अलग नजर से देखते हैं।"
मीडिया को लिखे एक पत्र में आशीष ने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई बुरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी के घर में हर तरह के लोग रहते हैं केवल बुरे को हटाने की जरूरत है।
आशीष ने कहा देश में भी आंतरिक धार्मिक समस्याओं के जल्द समाधान निकालने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को ट्राइडेंट-ओबरॉय होटल में हुए आतंकवादी हमले में आशीष की बहन मोनिका चौधरी और उनके पति अजित की मौत हो गई थी। हमले के वक्त दोनों होटल के टिफिन रेस्तरां में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications