झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट, पुलिसकर्मी की मौत
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच. देशमुख ने कहा कि यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर जोराना गांव में यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक पुलिस दल नियमित गश्त पर था।
देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "इस विस्फोट में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बारूदी सुरंग में विस्फोट पुलिस जीप को निशाना बनाकर किया गया था।"
विस्फोट में घायल सुरक्षाबलों को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खूंटी जिले में दो दिसंबर को द्वितीय चरण में मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications