दिल्ली के महापौर कवंर सेन ने की सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के महापौर कवंर सेन ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) फर्जी कर्मचारी घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बायोमैट्रिक प्रणाली के अंर्तगत 22,853 फर्जी कर्मचारियों का पता चला है जो महीने में फर्जी तौर पर 17 करोड़ रुपये बतौर वेतन ले चुके हैं।

महापौर कवंर सेन ने आईएएनएस को बताया, " बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से नगर निगम में 22,853 फर्जी कर्मचारियों का पता चला है। जबकि मैं पहले ही दिल्ली के राज्यपाल तेजेंदर खन्ना को लिखकर जांच कराने की मांग कर चुका हूं। मैं इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की आवश्यकता है कि किसने इन फर्जी कर्मचारियों को रखा जो फर्जी तौर पर प्रति महीने अपना वेतन निगम से लेते रहे।

महापौर के अनुसार इन फर्जी कर्मचारियों पर करदाताओं की राशि का बड़ा हिस्सा खर्च किया गया है जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+