उड़ीसा के कुछ इलाके शीत लहर की चपेट में
मंगलवार को सुंदरगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि संबलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह इन सर्दियों का सबसे कम तापमान है।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को बोलांगिर में 10, अंगुल में 12.6, बरीपाड़ा में 12.2, झारसुगुड़ा 12.1 और तितिलागढ़ में 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि तटीय इलाके अपेक्षाकृत गर्म थे। राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 15.2 और कटक में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications