26/11 की बरसी से पूर्व इजरायल ने दिया सहयोग का आश्वासन
इजरायली दूतावास ने एक बयान में कहा, "द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 1992 के 20 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2008 में चार अरब डॉलर हो गया और यह निरंतर बढ़ रहा है। करीब 35,000 इजरायली हर वर्ष भारत की यात्रा करते हैं और वर्ष 2007 में करीब 20,000 भारतीयों ने इजरायल का दौरा किया था।"
द्विपक्षीय व्यापार का प्रमुख क्षेत्र हथियार व्यापार है। रूस को पीछे छोड़ते हुए इजरायल इस वर्ष भारत को सबसे अधिक हथियार बेचने वाला देश बन गया है। दोनों पक्षों ने वर्ष 2007 और 2008 में एक अरब डॉलर से अधिक के रक्षा सौदे किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications