झारखण्ड में मतदान धीमा

अधिकारियों ने बताया कि मतदान निर्धारित समय सबुह सात बजे आरंभ हुआ। कुछ इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसकी वजह से शुरुआती तीन घंटे में 13 से 14 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया।

राज्य की जमतारा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान की खबर है। यहां सुबह 10 बजे तक 16 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 40,000 सुरक्षा बलों और चार हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई है।

पहले चरण में राज्य की कुल 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 470 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 194 निर्दलीय हैं। 27 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

विधासभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए कुल 8,176 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में पांच चरणों वाले विधानसभा चुनाव 18 दिसंबर को संपन्न होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+