भारत, अमेरिका परमाणु समझौते पर शीघ्र कार्रवाई को सहमत

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर शीघ्र अमल करने पर राजी हो गए हैं। लेकिन दोनों देश परमाणु पुनशरेधन समझौता करने की स्थिति में अभी नहीं आ पाए हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "परमाणु समझौते को क्रियान्वित करने पर हमारी दोनों सरकारों की सामूहिक सहमति है। लेकिन अभी रास्ते में कुछ अवरोध बाकी हैं, जिन्हें हमें पार करना है।"

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इस्तेमाल किए गए ईंधन के पुनशरेधन पर प्रस्तावित समझौते के लिए तैयार मसौदे में दोनों पक्षों के बीच मतभेदों को डेढ़ खंडों में सीमित कर दिया गया है।

सिंह ने कहा, "मुझे भरोसा है कि और समय बर्बाद किए बगैर समझौते की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+