सर्द हवाओं से दिल्ली में ठंडक बढ़ी
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार की कोहरे भरी सुबह के दौरान चली सर्द हवाओं ने यहां के वातावरण को ठंडा बना दिया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यद्यपि तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव होगा लेकिन अब दिन ठंडे होंगे।
बुधवार की सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से कुछ कम था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "यद्यपि सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति है लेकिन दिन के समय आसमान साफ रहेगा।"
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications