ओबामा रात्रिभोज: कुछ ही को मिला करीब बैठने का मौका
प्रधानमंत्री, उनकी पुत्रियां और नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन मिशेल के साथ बैठे। वहीं प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर पेप्सीको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूयी और स्पीकर नैंसी पेलोसी उनमें थे, जिन्होंने ओबामा के साथ बैठकर लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।
राष्ट्रपति ओबामा की टेबल पर गुरशरण कौर, सीनेटर जॉन कैरी, भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर, इंदिरा नूयी, नैंसी पेलोसी और हॉलीवुड की हस्तियां डेविड गेफेन एवं जेरेमी लिंगवाल मौजूद थे।
उधर, मिशेल की टेबल पर मनमोहन सिंह, उनकी पुत्रियों अमृत सिंह व उपिंदर सिंह, अमर्त्य सेन और उनकी पत्नी एमा रॉथ्सचाइल्ड, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्र कोलिन पावेल एवं उनकी पत्नी अल्मा पावेल और रिपब्लिकन हॉवर्ड बर्मन व उनकी पत्नी जेनिस बर्मन थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications