सुखोई में उड़ान भर राष्ट्रपति ने रचा इतिहास (लीड-1)
पुणे, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी। इसके साथ ही वह सुखोई में सवार होने वाली दुनिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गईं।
पुणे के बाहरी हिस्से में स्थित वायु सेना के लोहेगांव बेस से विंग कमांडर ए. सजन ने सुखोई का परिचालन किया। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान 10,000 फुट की ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरेगा। परंतु यह 1,100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के सुपरसोनिक स्तर पर उड़ान नहीं भरेगा।
इससे पहले लोहेगांव बेस पहुंचने पर पाटिल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चिकित्सया जांच के बाद पाटिल ने एक विशेष जी-सूट धारण किया, जो उड़ान के दौरान उन्हें उच्च गुरुत्वाकर्षण दबाव के साथ सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।
इससे पहले वायु सेना के विंग कमांडर टी.के.सिंह ने मंगलवार को यहां आईएएनएस को बताया था कि इस उड़ान के लिए वायु सेना का बेस पूरी तरह तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications