राष्ट्रपति ने सुखोई में उड़ान भरी
पाटिल ने पुणे के बाहरी हिस्से में स्थित वायु सेना के लोहेगांव बेस से सुखोई ने उड़ान भरी। यह उड़ान 30 मिनट की रहेगी। पाटिल ने एक विशेष जी-सूट धारण किया, जो उड़ान के दौरान उन्हें उच्च गुरुत्वाकर्षण दबाव के साथ सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।
इससे पहले वायु सेना के विंग कमांडर टी.के.सिंह ने मंगलवार को यहां आईएएनएस को बताया था कि इस उड़ान के लिए वायु सेना का बेस पूरी तरह तैयार है।
सिंह ने कहा था, "राष्ट्रपति पाटिल स्वास्थ्य के लिहाज से इस उड़ान के लिए पूरी तरह फिट पाई गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications