नक्सलियों ने अनुमंडल कार्यालय का निर्माणाधीन भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के 20 ये 30 नक्सलियों ने अनुमंडल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन को उड़ाने का प्रयास किया। इस घटना में तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने बुधवार को बताया कि भवन निर्माणाधीन था, इस कारण कोई विशेष क्षति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया है।
नक्सलियो ने दो जून 2008 को खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय भवन ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण हो रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications