बलरामपुर चीनी मिल्स को 42.7 करोड़ रुपये का मुनाफा
कोलकाता, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बलरामपुर चीनी मिल्स ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान 42.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पिछले वर्ष इसी तिमाही के दौरान कंपनी ने 14.58 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "कुल आमदनी 30 सितंबर 2008 को समाप्त तिमाही के दौरान हुई 417 करोड़ रुपये की आमदनी से घट कर 30 सितंबर 2009 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान 380 करोड़ रुपये पर आ गई।"
बयान में कहा गया है कि 30 सितंबर 2009 को समाप्त हुई तिमाही तक पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही तक शुद्ध लाभ में हुई 97 करोड़ रुपये की वृद्धि की तुलना में 226.5 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications