नार्टेल की संपत्तियों की खरीद में नोकिया पिछड़ी
जनवरी से ही अमेरिका और कनाडा में दिवालिया घोषित कनाडा की 124 वर्ष पुरानी कंपनी नार्टेल कर्जो को चुकाने के लिए धीरे-धीरे अपनी संपत्तियों को बेच रही है।
मेरीलैंड स्थित कंपनी सिएना ने नार्टेल के अंतिम सबसे बड़े व्यवसाय को हासिल करने के बाद कहा कि इससे कनाडा में 2,000 उच्च कौशल वाले रोजगार वापस लौटेंगे।
नीलामी के तहत सिएना को नार्टेल के ओटावा स्थित प्रमुख शोध और विकास केंद्र तथा मांट्रियल और टोरंटो के अन्य छोटे केंद्र हासिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications