26/11 के पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा : भाजपा
पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, "कुल 475 पीड़ितों में से एक को भी पूरा मुआवजा नहीं मिला है। लंबे संघर्ष के बाद भी उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।"
मुंबई हमले की बरसी की पूर्वसंध्या पर पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में राज्यसभा के सभापति डा. हामिद अंसारी से मुलाकात की और पीड़ितों का पक्ष रखा।
इस प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications