उल्फा ने वार्ता की पेशकश ठुकराई, दी युद्ध की धमकी

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है बशर्ते कि वे पहले हथियार और संप्रभु राज्य की मांग छोड़ दे।

उल्फा के अध्यक्ष अरविंद राजखोवा ने आईएएनएस को ईमेल के जरिए भेजे एक बयान में कहा, "गृह मंत्री के बयान से केंद्र सरकार का उदासीन रुख फिर से जाहिर होता है। यदि संप्रभुता के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई तो हम वार्ता नहीं करने वाले हैं।"

उन्होंने कहा, "हम भिखारी नहीं है जो सरकार की शर्तो पर वार्ता के लिए आगे आए।"

राजखोवा ने कहा, "यद्यपि हम भी संघर्ष और खून-खराबा नहीं चाहते लेकिन अपनी यह लड़ाई जारी रखेंगे। हम इस समस्या का शांतिपूर्ण और राजनीतिक समाधान चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+