ओबामा ने मनमोहन सिंह को दिया यादगार रात्रि भोज
वाशिंगटन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए गए पहले सरकारी भोज की अमेरिकी मीडिया में खासा चर्चा है। एक दैनिक पत्र ने इसे 'यादगार रात्रि' करार दिया है तो दूसरे ने इस रात्रि भोज में उपस्थित बदनाम लोगों के लिए आयोजन की जमकर खिंचाई की है।
वाशिंगटन पोस्ट ने इसे 'एक यादगार रात' करार देते हुए कहा है, "भव्यता इतनी अधिक थी कि चहल-पहल में वृद्धि के लिए वह काफी थी, लेकिन उससे किसी को कोई परेशानी नहीं थी। हर वक्तव्य बिल्कुल साफ सुनाई देता था। यह सिर्फ इतिहास की किताबों में दर्ज होने लायक ही नहीं रहा, बल्कि इसने अपनी संगीतमयता के साथ कानों को सम्मोहित कर लिया।"
यहीं पर रूढ़िवादी समाचार पत्र, वाशिंगटन टाइम्स ने व्हाइट हाउस में आयोजित इस सरकारी रात्रि भोज में जमा हुए 'बदनाम लोगों और कोष जुटाने वालों' पर गौर फरमाया है।
अखबार ने लिखा है, "राष्ट्रपति ओबामा द्वारा व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित पहले सरकारी रात्रि भोज में हॉलीवुड के तमाम बदनाम चेहरे, बड़ी मात्रा में कोष जुटाने वाले और वाशिंगटन के सत्ता के दलाल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में वहां उपस्थित थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications