मुंबई हमले की स्मृति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गुरुवार की सुबह मुंबई पुलिस की ओर से गेटवे ऑफ इंडिया से चौपाटी तक एक परेड का आयोजन किया गया है। यह आयोजन लोगों के भीतर विश्वास पैदा करने के लिए किया गया है।

गृह मंत्री पी.चिदंबरम इस स्मृति समारोह में हिस्सा लेंगे। औद्योगिक घराने भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उद्योगपतियों की ओर से इंडियन मर्चेंट्स चैंबर में गुरुवार की सुबह एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण हिस्सा लेंगे।

इसके अलवा गैर सरकारी संगठन सिटिजन इनीशिएटिव फॉर पीस कई अन्य गैर सरकारी संगठनों के साथ मिल कर मुंबई हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर पीड़ितों की याद में मोमबत्तियां जला रहा है, वहीं इंडियन एक्स सर्विसमेन्स लीग (महाराष्ट्र इकाई) द्वारा गठित फोर्स 24गुणा सात की ओर से एक शांति मार्च का अयोजन किया गया है।

सिटिजन इनीसिएटिव फॉर पीस के प्रवक्ता जतिन देसाई ने कहा कि मोमबत्तियां जलाने का कार्यक्रम ताज महल पैलेस एंड टॉवर होटल के बाहर आयोजित है।

फोर्स 24गुणा सात के सलाहकार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सुधीर सावंत ने कहा कि फोर्स द्वारा आयोजित शांति मार्च बांद्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और बांद्रा रिक्लेमेशन में स्थित ताज लैंड्स इंड पर जाकर समाप्त हो जाएगा। उसके बाद कार्टर रोड स्थित एंफीथिएटर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

इन आयोजनों के अलावा देश भर से और बांग्लादेश से आए छात्रों का समूह इंटरनेशनल यूथ पीस कैंप के बैनर तले छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लेटफार्म संख्या सात पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा। इस प्लेटफार्म पर आंतकियों ने धुआंधार गोलीबारी कर कई सारे लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।

कई गैर सरकारी संगठनों, नागरिक और सामाजिक समूहों ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर रखा है। इसके तहत 1.5 किलोमीटर लंबे बैनर पर लोगों से आतंक विरोधी संदेश लिखने की अपील की जाएंगी।

मुंबई के यहूदी समुदाय के लोगों ने चाबाद हाउस में एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह का अयोजन कर रखा है।

राज्य सरकार की ओर से गेटवे ऑफ इंडिया पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

इन तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा मुंबई हमले के पीड़ितों की याद में कई सारे निजी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+