बारुदी सुरंगों पर प्रतिबंध की संधि में शामिल नहीं होगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका, रूस और चीन सहित कुछ देशों ने वर्ष 1997 में हुए अंतर्राष्ट्रीय समझौते में शामिल होने से इंकार कर दिया था लेकिन कुछ लोगों को उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन इस नीति को बदल सकता है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने कहा, "हमने अपनी नीति की समीक्षा की और इस फैसले पर पहुंचे कि इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और मित्रों तथा सहयोगियों की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में समर्थ नहीं होंगे।"
अमेरिका ने संधि के होने के बाद पिछले 12 वर्षो से बारुदी सुरंगों का उत्पादन और प्रयोग नहीं किया है लेकिन वह उनके भंडार को बनाए हुए है। संधि के अनुसार यह प्रतिबंधित है। अब तक 156 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications