लिब्रहान आयोग द्वारा दोषी करार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो : अच्युतानंदन
अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में अच्युतानंदन ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट संसद में पेश कर देने भर से सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती।
उन्होंने कहा, "जिन नेताओं को इसके लिए दोषी ठहराया गया है उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर बहुत बड़ा अपराध किया है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस को भी बाबरी विध्वंस के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि दिसम्बर 1992 में मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री थे और केंद्र में कांग्रेस का शासन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications