शांति प्रक्रिया के लिए कुछ नहीं कर रहे ओबामा: अब्बास
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्जेटीना के एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में अब्बास ने कहा, "अभी ओबामा कुछ भी नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्होंने शांति प्रक्रिया के लिए हमें निमंत्रित किया है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वह और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर पहुंचे अब्बास ने आशा जताई कि अमेरिका इजरायल पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने के लिए दबाव बनाएगा। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा से भी आग्रह किया कि वह मध्य पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications