ओबामा ने पहली बार भारत को परमाणु ताकत माना
अपने कार्यकाल में अमेरिका के पहले राजकीय अतिथि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा, "परमाणु शक्तियों के रूप में हमें दुनिया के सबसे संहारक हथियारों के प्रसार को रोकने, परमाणु सामग्री के आतंकवादियों के हाथों में जाने से रोकने और परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के निर्माण के लक्ष्य में पूर्ण सहयोगी हो सकते हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में हमें सहयोग करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications