अवतार सिंह मक्कड़ एसजीपीसी के अध्यक्ष निर्वाचित
मक्कड़ को पंजाब की सत्तारूढ पार्टी अकाली दल का समर्थन हासिल था। इस चुनाव में मक्कड़ के पक्ष में 139 मत पड़े जबकि उनके विरोध में केवल 25 मत ही पड़े।
वह एसजीपीसी के 44 वें अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। चुनाव का आयोजन स्वर्ण मंदिर परिसर स्थित एसजीपीसी के मुख्यालय में किया गया था।
अवतार सिंह मक्कड़ पांचवी बार निर्वाचित होने वाले एसजीपीसी के दूसरे अध्यक्ष हैं। इससे पहले स्वर्गीय गुरचरण सिंह तोहड़ा रिकार्ड 27 वर्षो तक एसजीपीसी के अध्यक्ष रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications