दो भारतीय महिलाएं प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा के साथ नेपाल में गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय लालरिंग हेती और 37 वर्षीय लाल मूनबामी को सोमवार को पूर्वी नेपाल के भद्रपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाएं काठमांडू के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थीं।
दोनों महिलाएं मणिपुर के चंपई जिले की निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से 195,000 रुपये बरामद किए। नेपाल में भारतीय मुद्रा के 500 और 1000 रुपये नोट ले जाने पर प्रतिबंध है।
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर नेपाल सरकार ने अपने यहां भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications