केरल में जल्दी ही स्थापित होगा नया चिकित्सा विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने संवाददाताओं को बताया," सरकार ने इससे संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। केरल चिकित्सा विश्वविद्यालय जल्दी ही स्थापित किया जाएगा, जिसका मुख्यालय त्रिशूर में होगा।"
इस नए विश्वविद्यालय को 90 सदस्यीय सीनेट और 17 सदस्यीय सरकारी परिषद इसके मामलों को देखेगी।
संवाददाताओं से बात करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पी.के.श्रीमाथी ने कहा कि चिकित्सा विश्वविद्यालय के बनने के फलस्वरूप चिकित्सा के सभी स्वरूपों की एक आम नियंत्रण प्रणाली कार्य करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications