झारखण्ड में 52 फीसदी मतदान
राज्य के उप निर्वाचन आयुक्त आलोक शुक्ला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "दोपहर तीन बजे तक 52 फीसदी मतदान हुआ था।"
उन्होंने कहा, "मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सिर्फ एक स्थान पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक उम्मीदवार के निजी सुरक्षा अधिकारी की स्थानीय लोगों से झड़प हुई।"
उन्होंने कहा, "झामुमो उम्मीदवार सूरज मंडल के निजी सुरक्षा अधिकारी की स्थानीय लोगों से हुई झड़प के बाद पुलिस ने हवा में पांच चक्र गोलियां चलाई। इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications