26/11 के बाद हम और मजबूत हुए : सोनिया
मुंबई हमले की पहली बरसी की पूर्वसंध्या पर सोनिया ने एक बयान जारी कर कहा, "आतंकवादियों ने यदि सोचा था कि वह देश को बांट देंगे और खौफ का माहौल पैदा कर हमें अपने पथ से दिगभ्रमित कर देंगे, तो वे अपने मंसूबों में नाकाम रहे हैं। भारत इससे और मजबूत होकर उभरा है।"
उन्होंने कहा, "26/11 के हमलों से हमने बहुत कुछ सीखा है। हमने यह भी सीखा है कि कोई भी आतंकवादी हमला मुंबई के जज्बे को तोड़ नहीं सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications