बीडीआर विद्रोह मुकदमे की सुनवाई शुरू
इन नौ जवानों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। बीडीआर मुख्यालय में हुए विद्रोह में शामिल हजारों जवानों में ये नौ जवान भी शामिल थे जिन्होंने बिना अनुमति के हथियार उठाया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था।
बीडीआर के इस खूानी विद्रोह में 74 लोग मारे गए थे जिनमें से 67 बांग्लादेश सेना के अधिकारी थे जो कि प्रतिनियुक्ति पर देश के सीमा सुरक्षा बल बीडीआर में आए थे। इस नरसंहार में बीडीआर के निदेशक मेजर जनरल शकील अहमद भी मारे गए थे।
'स्टार ऑनलाइन' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सुनवाई चटगांव के रंगमति में चल रही है।
बीडीआर प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद मैनुल इस्लाम की अध्यक्षता में यह अदालती कार्रवाई शुरू हुई है। इसके लिए देश में छह अदालतों का गठन किया गया है जिसमें करीब 3,500 फौजियों की सुनवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications