भोपाल गैस कांड की बरसी पर दिल्ली में फिल्म महोत्सव एवं प्रदर्शनी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 साल पहले यानी 1984 में दो और तीन दिसंबर की दरमियानी रात को यूनियन कार्बाइड की फैक्टरी से निकली जहरीली गैस ने करीब 3,500 लोगों की जान ले ली थी और हजारों लोग इससे प्रभावित हुए थे।
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान से जुड़े जावेद नकी ने कहा, "भोपाल गैस त्रासदी पर कई फिल्में और डाक्युमेंट्री फिल्में बनी हैं लेकिन हमने जेएनयू में दिखाने के लिए 10 फिल्मों का चुनाव किया है।"
नकी ने आईएएनएस को बताया, "फिल्में राजधानी के अन्य कॉलेजों में भी दिखाई जाएगी। इसके अलावा हम कला और फोटो प्रदर्शनी भी लगाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications