फिलीपींस सरकार का राजनीतिक नरसंहार में गिरफ्तारी से इंकार

मनीला, 25 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस सरकार ने बुधवार को एक मुख्य राजनीतिक परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया। राजनीतिक परिवार के सदस्यों पर नरसंहार में शामिल होने का आरोप है। इस नरसंहार में 46 लोग मारे गए थे।

समाचार एजेंसी डीपीए ने राष्ट्रपति के प्रवक्ता केर्गे रिमोंदे के हवाले से खबर दी है कि किसी भी गिरफ्तारी से पहले जांचकर्ता अंपतुआन परिवार के खिलाफ मजबूत मामला अवश्य बनाएंगे।

प्रवक्ता ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस नरसंहार में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाएगा।

रिमोंदे ने कहा कि यह घटना न केवल सरकार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए शर्मनाक है।

गौरतलब है कि मनीला से 930 किलोमीटर दक्षिण में मागुइनदानाओ प्रांत के अंपतुआन कस्बे के सलमान गांव में सोमवार को यह नरसंहार हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+