शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 68 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को 18.00 अंकों की बढ़त के साथ 17,149.08 पर खुला और कारोबार के अंत में 67.87 अंक यानी 0.40 फीसदी उछलकर 17,198.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 17,290.48 के उच्चतम और 17,124.15 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार को 1.00 अंक की बढ़त के साथ 5,091.55 पर खुला और 17.60 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 5108.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5138.00 के उच्चतम और 5078.35 के निम्नतम स्तर को तक पहुंचा।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 7.48 अंक लुढ़कर 6493.16 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 12.44 अंक गिरकर 7605.26 पर बंद हुआ।
बीएसई के न ौ सेक्टरों में बढ़त और चार सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तेजी एफएमसीजी सेक्टर में 1.44 फीसदी और तेल एवं गैस सेक्टर में 1.09 फीसदी रही। सबसे अधिक गिरावट रियलिटी सेक्टर में 2.93 फीसदी दर्ज की गई।
बीएसई में बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियों में हीरो होंडा में 2.24, आईटीसी में 1.93, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.75 और एचडीएफसी बैंक में 1.46 फीसदी की तेजी रही।
गिरावट वाली कंपनियों में डीएलएफ में 2.91, रिलायंस कम्युनिकेशन्स 1.44, जयप्रकाश एसोसिएट्स 1.16 और टाटा मोटर्स में 0.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications