इराक में दो बम विस्फोटों में एक की मौत, 46 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि पहला विस्फोट कर्बला में सैन्य अड्डे के पास जमाइया रोड पर हुआ जहां सैनिक अक्सर पारंपरिक इराकी नाश्ते के लिए जमा होते रहते हैं।
कुछ समय बाद दूसरा विस्फोट एक होटल के बाहर साइकिल से हुआ।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आपातकालीन कार्यकर्ता घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications