मुंबई हमले में लखवी और 6 अन्य आरोपित किए गए
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लखवी और अन्य पर पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी कानून और दंड संहिता के तहत आरोप निर्धारित किए गए हैं। लेकिन आरोपियों के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं।
ज्ञात हो कि शुरू में पाकिस्तान ने कहा था कि मुंबई हमले में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक शामिल नहीं था। लेकिन दिसंबर महीने से उसने इस मामले में धरपकड़ शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में इस्लामाबाद ने फरवरी महीने में घोषणा की थी कि उसने लखवी सहित मुंबई हमले के सात साजिशकर्ताओं और मददगारों की पहचान की है और उनमें से पांच को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications