झारखण्ड में पहले चरण में 54 फीसदी मतदान (लीड-2)

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, "26 विधानसभा सीटों पर औसतन 54 फीसदी मतदान हुआ। पाकुर में सर्वाधिक 57.7 फीसदी मतदान हुआ।"

बुधवार सुबह मतदान पर ठंड का असर दिखा, जिसके चलते सुबह मतदान की रफ्तार बहुत धीमी रही। कुछ इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसकी वजह से शुरुआती तीन घंटे में 13 से 14 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ लोगों ने घरों से निकलना आरंभ किया। दोपहर में मतदान की गति ने रफ्तार पकड़ी।

झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "पहले चरण में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण ऐसा संभव हो सका। मतदान केंद्रों की हवाई निगरानी के लिए वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों को लगाया गया था।"

इस बीच धनबाद जिले में एक स्थान पर विस्फोट हुआ। बताया जाता है कि संदिग्ध नक्सलियों ने इस विस्फोट को अंजाम दिया है।

देशमुख ने बताया, "धनबाद जिले के नानो गांव में विस्फोट की आवाज सुनी गई। अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि विस्फोट कैसा था। यह विस्फोट मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर हुआ।"

इस चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों, छह पूर्व सांसदों और भंग विधानसभा के अध्यक्ष आलमगीर आलम का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ तकरीबन 40,000 सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।

मतदान के मद्देनजर सरकारी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। सरकारी और निजी अस्पतालों से आपात स्थिति के लिए बिस्तर तैयार रखने को कहा गया था तथा ब्लड बैंकों को सतर्क कर दिया गया था।

झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) का गठबंधन, कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखण्ड विकास पार्टी (झाविपा) का गठबंधन तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का गठबंधन चुनाव लड़ रहा है जबकि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अकेले दम पर चुनाव मैदान में है।

झारखण्ड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण का मतदान आज संपन्न होने के बाद दो दिसम्बर को दूसरे, आठ दिसम्बर को तीसरे, 12 दिसम्बर को चौथे तथा 18 दिसम्बर को पांचवें चरण का मतदान होना है। वोटों की गिनती 23 दिसम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+