दिल्ली में डेंगू के 19 नए मामले सामने आए
नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, ' पिछले 24 घंटों में डेंगू के 19 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या 1041 तक पहुंच गई है।"
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को डेंगू से दो लोगों की मौत हुई। डेंगू से प्रभावित एक 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत सोमवार को सेंट स्टीफेंस अस्पताल में हो गई। जबकि स्वास्थ्य अधिकारी इस मौत को कुल संख्या में नहीं जोड़ रहे हैं क्योंकि यह मरीज दिल्ली का रहने वाला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू की वजह से दूसरी मौत मंगलवार को एक 22 वर्षीय व्यक्ति की हुई लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह दिल्ली का रहने वाला है।
इससे पहले राजधानी में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और एक नौ साल का बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications