बस-जीप की सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार आज राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-28 पर सवारियों से खचाखच भरी एक जीप गोपालगंज से सासामुसा बाजार जा रही थी कि कोन्हवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
इधर, गोपालगंज के पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications