सचिन को राजनीतिक मुद्दों पर बोलने से बचना चाहिए : मनोहर जोशी
मनोहर जोशी ने आईएएनएस से कहा, "मैं सचिन से बहुत प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं ऐसी अप्रिय स्थिति दोबारा नहीं आएगी।"
राज्यसभा सदस्य और लोकसभा के पूर्व सभापति मनोहर जोशी ने कहा, " सचिन ने महाराष्ट्र को प्रसिद्धी दिलाई है। वह महान व्यक्ति हैं। लेकिन यह उनके लिए अच्छा होगा कि वह राजनीतिक मुद्दों पर न बोलें।"
मंबई क्रिकेट संघ के प्रमुख रह चुके मनोहर जोशी ने कहा कि उन्हें सचिन के 'मै सबसे पहले भारतीय हूं' कहने पर कोई ऐतराज नहीं है। उनकी पार्टी भी 'जय महाराष्ट्र' से पहले 'जय हिंद' बोलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications