महाश्वेता देवी ने हरिपुर परमाणु बिजली संयंत्र का किया विरोध
महाश्वेता देवी ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते कहा, "प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र देश के प्रधानमंत्री की दिमाग की उपज है। इसीलिए इसका विरोध उनके दरवाजे पर किया जाए।"
मैगसेसे पुरस्कार विजेता महाश्वेता देवी ने जनजातियों का आह्वान किया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के हरिपुर में प्रस्तावित बिजली संयंत्र के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन तीव्र आंदोलन जारी रखें।
महाश्वेता देवी कहा कि हर व्यक्ति प्रधानमंत्री को पांच पोस्टकार्ड भेज कर अपना विरोध दर्ज करे। पोर्स्टकार्ड पर पर लिखा हो 'पश्चिम बंगाल के हरिपुर में परमाणु बिजली संयंत्र नहीं।' उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री के निवास और दफ्तर के पते भी दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications