भारत, ब्रिटेन संयुक्त रूप से आतंकवाद का सामना करेंगे: ब्राउन
ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी किए गए एक वक्तव्य में ब्राउन ने कहा, "पिछले वर्ष मुंबई में हुए हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है। टेलीविजन पर दिखाई गईं अत्यधिक भयावह और दुखदायी घटनाओं को कोई भी भूल नहीं सकेगा।"
"आतंकवादियों के गुमराह उद्देश्य ने क्षेत्र में आतंक और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी थी। भारत सरकार और भारत के लोग इससे न तो डरने वाले हैं और न ही उत्तेजित होंगे। लेकिन वे दृढ़ता से खड़े रहेंगे।"
ब्राउन ने कहा, "मैंने पिछले सप्ताह राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान दोहराया था कि इस साझा खतरे का सामना करने की दिशा में ब्रिटेन, भारत और अपने अन्य अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।"
उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हैं।
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे 10 आतंकवादियों के मुंबई पर किए हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications