देश की तटीय सुरक्षा एकीकृत की जाएगी : एंटनी
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई आतंकी हमलों की बरसी के ठीक एक दिन पहले रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बुधवार को कहा कि देश की 7,516 किलोमीटर तटीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया है।
लोकसभा में एक सवाल के जवाब में एंटनी ने कहा कि नई प्रणाली की प्रभावशीलता की जांच के लिए नौ सेना, तट रक्षक, पुलिस और सीमा शुल्क के बीच संयुक्त अभ्यास हो रहा है।
उन्होंने कहा, "सरकार ने तटीय सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है।"
एंटनी ने कहा, "नौ सेना, तट रक्षक जहाजों और विमानों ने सतही और हवाई निगरानी बढ़ा दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications