झारखण्ड में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं लेकिन दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी मतदान लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे।
बुधवार सुबह मतदान पर ठंड का असर दिखा जिसके चलते उस वक्त मतदान की रफ्तार बहुत धीमी रही। कुछ इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसकी वजह से शुरुआती तीन घंटे में 13 से 14 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ लोगों ने घरों से निकलना आरंभ किया। दोपहर में मतदान की गति ने रफ्तार पकड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान निर्धारित समय सबुह सात बजे आरंभ हुआ, जो तीन बजे तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications