महिला के डायन होने के शक में 3 बच्चों की हत्या

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानापुर थाने के उमरिया बेजंत्री गांव में आने वाली किसी भी विपत्ति एवं बीमारी की वजह गांव वाले जानीबाई भील को मानते हैं। वे उसे डायन के नाम से पुकारते हैं। उसे डायन कहकर प्रताड़ित करना आम हो गया है।

गांव के प्रताप भील की पत्नी जब बीमार पड़ी तो उसकी वजह भी जानीबाई को बताया गया। बीती रात प्रताप ने अपने दो साथियों के साथ जानीबाई की हत्या करने के लिए उसके घर पर धावा बोला। जानीबाई के पति भून सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार जानीबाई नहीं मिली तो उन लोगों ने उसके दो लड़कों एवं विवाहित लड़की की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

रानापुर के थाना प्रभारी पी.एस. बघेल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि गांव के लोगों को जानीबाई के डायन होने का शक है। प्रताप की पत्नी के बीमार रहने की वजह भी जानीबाई को माना गया। प्रताप, रमेश और भानू तो जानीबाई को मारने आए थे मगर वह सतर्क थी इसलिए बच गई। उसने छुपकर अपने तीनों बच्चों की हत्या होते देखा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायन होने के शक में जानीबाई को कई बार प्रताड़ित भी किया गया है। दो साल पहले विवाद इतना बढ़ गया कि गांव की पंचायत तक बुलाई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+