माकपा ने लिब्रहान पर राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप लगाया
माकपा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह यह जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार बाबरी विध्वंस के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी।
बयान में कहा गया है, "बाबरी मस्जिद विध्वंस के अपराध को समय रहते रोकने के लिए कार्रवाई करने में असफल रही केंद्र सरकार का इस रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं है।"
पार्टी ने कहा है, "बाबरी मस्जिद की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के कदम उठाने के विपक्ष के धर्मनिरपेक्ष वरिष्ठ नेताओं के बार-बार के आग्रह और राष्ट्रीय एकता परिषद (एनआईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने साम्प्रदायिक ताकतों के आगे खुद को कमजोर और दुविधा में पाया।"
पार्टी ने कहा है, "तत्कालीन केंद्र सरकार को क्लीन चीट देकर आयोग ने राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होने के आरोपों के लिए खुद अपने दरवाजे खोल दिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications