विलुप्त होने के कगार पर हैं साइबेरियाई बाघ: रिपोर्ट
अध्ययन के लिए रूस के 23,555 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर निगरानी रखी गई। यह क्षेत्र रूस में मौजूदा बाघ निवास क्षेत्र के 15 से 18 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।
इन निगरानी स्थलों पर केवल 56 बाघ देखे गए जबकि वर्ष 2005 में इन साइबेरियाई बाघों की अनुमानित संख्या करीब 500 थी।
यद्यपि, यह संभव है कि पिछली सर्दियों में हुए भारी हिमपात की वजह से वन क्षेत्र में बाघों के घूमने-फिरने में कमी आई हो, जिस कारण वे कम देखे गए, लेकिन रिपोर्ट में पिछले चार साल में बाघों की संख्या में आई कमी का जिक्र है।
रिपोर्ट के मुताबिक खुद बाघों का और बाघों द्वारा शिकार किए जाने वाले जानवरों का शिकार होने की वजह से बाघों की संख्या में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बाघों के निवास क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद पता चला है कि 12 वर्षो की औसत संख्या के मुकाबले बाघों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आई है।
'साइबेरियन टाइगर मोनिटरिंग प्रोग्राम' ने इस रिपोर्ट को जारी किया है। 'वाइल्डलाइफ कंजरवेशन सोसायटी' (डब्ल्यूसीएस), रूसी सरकार और गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से 'साइबेरियन टाइगर मोनिटरिंग प्रोग्राम' को शुरू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications