चालकरहित लड़ाकू विमान बनाएगा भारत
रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के वैज्ञानिक सलाहकार वी.के.सारस्वत ने संवाददाताओं को बताया, "हम शीघ्र ही मानवरहित लड़ाकू विमान के डिजाइन का काम शुरू करेंगे। यह न केवल निगरानी वरन लक्ष्यों का पता लगाकर उनको नष्ट भी करेगा।"
यूसीएवी आम लड़ाकू विमानों से अलग हैं। पायलटों के लिए काकपिट की अनुपस्थिति में ये अधिक हल्के और विस्तृत क्षेत्र तक पहुंच में सक्षम होंगे।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का बेंगलुरू स्थित वैमानिक विकास प्रतिष्ठान (एडीई) निजी क्षेत्र की भागीदारी में इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications