छत्तीसगढ़ में किसानों के बंद से जनजीवन प्रभावित

राज्य के सभी 18 जिलों से मिली खबरों के अनुसार राज्य में सड़कों पर बसें नहीं चली और स्कूल, सिनेमाहॉल, पेट्रोल पंप बंद रहे।

राज्य की राजधानी रायपुर और बड़े शहरों बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा तथा रायगढ़ में बाजार बंद थे। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में कई किसान नेता हिरासत में लिए गए। कांग्रेस पार्टी और कई छोटे संगठनों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया।

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार चुनाव के पहले जनता से किये गए वादों को निभाने में नाकाम रही है। सरकार ने किसानों को धान पर प्रति क्विंटल 270 रुपये बोनस और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के लिए मंगलवार को केंद्र को पत्र लिखा।

सरकार ने धान की खरीद के लिए राज्य में 1,577 केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रो पर सामान्य धान 950 रुपये प्रति क्विंटल और ए श्रेणी के धान की कीमत 980 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान प्रति क्विंटल 270 रुपये बोनस की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+