तालिबान के खिलाफ अभियान जारी रखना चाहता है भारत
अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं पर भारत के रुख के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने लोकसभा में कहा कि नई दिल्ली चाहता है कि तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों पर से दबाव कम नहीं किया जाए।
थरूर ने कहा कि युद्ध से तबाह देश के निर्माण में भारत की भूमिका का अफगानिस्तान समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि कई सर्वेक्षणों से साबित हुआ है कि हमारे प्रयासों को अफगानिस्तान के आम आदमी ने सराहा है।
थरूर ने कहा कि सरकार के लिए हर भारतीय का जीवन कीमती है और वह अक्टूबर में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के संबंध में अफगान एजेंसियों के जांच के निष्कर्षो का इंतजार कर रही है। इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications