संदिग्ध परिस्थितियों में 5 वाहनों में आग लगी
चंडीगढ़, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में बुधवार को पांच वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए जबकि दो वाहनों को 50 फीसदी से अधिक क्षति पहुंची।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शरू कर दी है। अग्निकांड के समय सभी वाहन एक पुनर्वास क्षेत्र में अपने मालिकों के आवासों के सामने ही खड़े थे।
पुलिस के अनुसार मौली जगरान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक कार, लॉरी और जीप पूरी तरह से जल गए, जबकि दो अन्य वाहन 50 फीसदी से अधिक जल गए हैं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं लेकिन अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।"
अधिकारी ने कहा,"सभी वाहन अलग-अलग लोगों के थे और एक-दूसरे से कुछ दूरियों पर खड़े किए गए थे। यह आपसी रंजिश का परिणाम लग रहा है लेकिन हम जल्दी ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाऐंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications