आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण जटिल : आयोग
केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थाओं में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के आरक्षण पर विचार करने के लिए जुलाई 2006 में सीईबीसी का पुनर्गठन किया था। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन तीन सदस्यीय आयोग इस समय चार दिन के त्रिपुरा दौरे पर है।
सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कई राज्यों ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण का प्रावधान किया है। इस कारण आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण उपलब्ध कराना जटिल हो गया है।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तमिलनाडु, राजस्थान और उड़ीसा सहित कुछ राज्यों में आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने का कानून है और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाएं लंबित हैं।
सिंह और आयोग के सदस्य नरेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अगले वर्ष मार्च तक आयोग अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप देगा।
राज्य सरकारों और जनता के विचार जानने के लिए आयोग पहले ही 22 राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications